मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस बनी दुल्हन! हिमाचल में की शादी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Edited By Kamini,Updated: 27 Apr, 2026 12:49 PM

famous punjabi actress becomes a bride

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करके सबको हैरान कर दिया।

पंजाब डेस्क: पंजाब पंजाबी एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध गई हैं। मेहरीन पीरजादा जोकि साउथ फिल्म इंडस्ट्री की भी मशहूर एक्ट्रेस है। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने अपने प्रेमी अर्श औलाख से शादी कर ली है। रविवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करके सबको हैरान कर दिया।

PunjabKesari

मेहरीन ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं, जो हिमाचल प्रदेश के चैल के खूबसूरत पहाड़ों के बीच हुई। उन्होंने पोस्ट में लिखा, '26.04.26' और इसके साथ ही "#ArshDiMehr" हैशटैग का इस्तेमाल किया।

PunjabKesari

आपको बता दें कि मेहरीन पंजाबी फिल्म DSP देव और अरब मुटियारां में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई साउथ फिल्में भी की हैं। मेहरीन आखिरी बार 2023 पीरियड क्राइम थ्रिलर "सुल्तान ऑफ दिल्ली" में नजर आई थीं।

PunjabKesari

पंजाब के बठिंडा में जन्मी मेहरीन ने 2016 में तेलुगु फिल्म कृष्णा गाधी वीरा प्रेमा गाधा से एक्टिंग में डेब्यू किया। उन्होंने 2017 में फिल्लौरी से हिंदी फिल्मों में और 2017 में ही नेन्जिल थुनिविरुंधल से तमिल फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद वह पंजाबी फिल्मों में भी नजर आईं।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!