जिला तरनतारन में बड़ी वारदात, मोटरसाइकिल सवारों ने नौजवान को मारी गोलियां

Edited By Vatika,Updated: 20 Apr, 2026 10:45 AM

firing in tarantrana

सरहदी थाना सराय अमानत खां के अधीन आने वाले गांव भूसें में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार

सराय अमानत खां/झब्बाल: सरहदी थाना सराय अमानत खां के अधीन आने वाले गांव भूसें में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस संबंध में घायल निरवैर सिंह के पिता अंग्रेज सिंह निवासी भूसें ने बताया कि उनका बेटा निरवैर सिंह गत देर शाम गांव के अड्डे से घर का कुछ सामान लेने गया था। इसी दौरान पीछे से आए 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों के साथ मामूली कहासुनी हो गई, जिसके बाद उन युवकों ने निरवैर सिंह पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल निरवैर सिंह को तुरंत अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सराय अमानत खां से डीएसपी सुखबीर सिंह और एसएचओ बलजिंदर सिंह बाजवा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी सुखबीर सिंह के अनुसार, गोली चलाने वाले अज्ञात आरोपियों की तलाश तेजी से की जा रही है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!