ड्राइवर ने मालिक के घर ही डाला डाका, विरोध करने पर मालकिन को चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी

Edited By Vatika,Updated: 22 Apr, 2026 09:23 AM

ludhiana fraud news

साउथ सिटी के पास एक घर में करीब एक साल से ड्राइवर की नौकरी कर रहे युवक ने

लुधियाना(राज):  साउथ सिटी के पास एक घर में करीब एक साल से ड्राइवर की नौकरी कर रहे युवक ने न केवल अपने ही मालिक के घर चोरी की, बल्कि विरोध करने पर घर की मालकिन पर हमला कर उन्हें घायल भी कर दिया। शातिर आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर नकाब डाल रखा था, लेकिन उसकी एक गलती ने उसे बेनकाब कर दिया। आरोपी उसका ही ड्राइवर निकला, आरोपी सौरव गरचा है। थाना PAU की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दीवार फांदकर घर के अंदर हुआ दाखिल 
मिली जानकारी के अनुसार, इंद्रजीत अरोड़ा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सौरव गरचा नामक युवक को करीब एक साल पहले अपने घर पर बतौर ड्राइवर काम पर रखा था। बीते 18 अप्रैल को आरोपी सौरव ने अपनी तबीयत खराब होने का बहाना बनाया और छुट्टी लेकर अपने घर चला गया। लेकिन यह केवल एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था। कुछ ही समय बाद एक नकाबपोश व्यक्ति दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुआ और सीधे अलमारी की ओर गया। आरोपी ने अलमारी से 30 हजार रुपये की नकदी निकाली और भागने की कोशिश करने लगा। इसी बीच घर की मालकिन की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने बहादुरी दिखाते हुए उसे रोकने की कोशिश की। 
 
घर में लगे कैमरों की फुटेज खंगाली
पकड़े जाने के डर से आरोपी ने हैवानियत दिखाई और महिला को लातें मारकर नीचे गिरा दिया और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए दीवार फांदकर फरार हो गया। वारदात के बाद जब घर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो सच्चाई जानकर सबके होश उड़ गए। नकाब के बावजूद कद-काठी और हरकतों से साफ हो गया कि वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि वही ड्राइवर सौरव गरचा था, जो बीमारी का नाटक कर घर से गया था। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी ड्राइवर की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!