चाकू की नोक पर युवती से लूट, चीखें सुनकर सहमे लोग... CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

Edited By Kamini,Updated: 29 May, 2026 06:07 PM

young woman robbed at knifepoint

महानगर में महिलाओं की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों के बीच बदमाशों ने एक और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है।

लुधियाना (राज/गणेश/सचिन): महानगर में महिलाओं की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों के बीच बदमाशों ने एक और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। लुधियाना में बेखौफ घूम रहे 2 बाइक सवार बदमाशों ने रात के सन्नाटे में एक युवती को अकेले पाकर घेर लिया और चाकू की नोक पर उसका बैग छीन कर फरार हो गए।

इस अचानक हुए जानलेवा हमले से सहमी युवती की चीखें सुनकर आसपास के लोग दहल गए। यह पूरी खौफनाक वारदात इलाके में लगे एक घर के सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। जबकि पुलिस सीसीटीवी के सहारे आरोपियों के सुराग तलाशने में जुटी है। जिस घर के सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई है, वहां रहने वाली एक महिला ने आंखों देखी दास्तां बयां करते हुए बताया कि उन्हें नींद न आने की बीमारी है। घटना वाली रात भी वह अपने कमरे में जाग रही थीं कि अचानक बाहर गली से किसी लड़की के बुरी तरह चीखने-चिल्लाने की आवाज आई। घबराहट में जब उन्होंने अपने पति को जगाया और तुरंत सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की, तो उनके होश उड़ गए। फुटेज में साफ दिख रहा था कि कैसे 2 शातिर बाइक सवार बदमाशों ने सुनसान गली का फायदा उठाकर युवती को हथियारों के बल पर उसका बैग लूटकर पल भर में फरार हो गए।

इस पूरे मामले को लेकर जब थाना डिवीजन नंबर 7 के एसएचओ गगनदीप से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया है। बदमाशों के भागने वाले रूट के तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!