चंडीगढ़ रोड पर खौफनाक हादसा: खराब ट्रैक्टर-ट्रॉली ठीक कर रहे 4 लोगों को बेकाबू ट्रॉले ने रौंदा

Edited By Kamini,Updated: 23 May, 2026 01:43 PM

horrific accident on chandigarh road

रफ्तार का जानलेवा कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है।

लुधियाना (राज): रफ्तार का जानलेवा कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां सड़क किनारे खराब खड़ी तूड़ी से भरी एक ट्रॉली को रिपेयर कर रहे 4 लोगों को पीछे से आए एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रॉले (टिप्पर) ने बेरहमी से कुचल दिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि चारों लोग खून से लथपथ होकर सड़क पर ही तड़पने लगे और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 2 लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। इस भीषण दुर्घटना के बाद हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मिली जानकारी के मुताबिक, घायलों की पहचान जसवंत सिंह (37), नाथू (32), सिरा (30) तीनों निवासी गंगसर जेतो और सुरजीत सिंह (43) निवासी सरपंच कॉलोनी, मुंडिया कलां के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल में जेरे-इलाज घायल जसवंत सिंह ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि वे अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में तूड़ी लादकर वीरवार सुबह लुधियाना की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान चंडीगढ़ रोड पर स्थित वर्तमान पार्क के पास अचानक उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली खराब हो गई। उन्होंने गाड़ी को सड़क किनारे सेफ साइड खड़ा कर दिया और उसे ठीक करने की कोशिश में जुट गए, लेकिन वीरवार को खराबी दूर नहीं हो सकी। इसके बाद शुक्रवार रात को जब चारों साथी दोबारा ट्रॉली को ठीक कर रहे थे, तभी पीछे से काल बनकर आए एक तेज रफ्तार टिप्पर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना जबरदस्त था कि चारों युवक हवा में उछलकर दूर जा गिरे। इनमें सिरा नामक युवक सबसे गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई है, जबकि जसवंत सिंह के सिर और पैर पर गहरे जख्म आए हैं। बाकी 2 अन्य साथियों को भी गंभीर चोटें लगी हैं। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इंसानियत दिखाते हुए तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने लहूलुहान हालत में तड़प रहे घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया।

इस भयानक एक्सीडेंट के बाद लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर वाहनों के पहिये थम गए। फोर्टिस अस्पताल से लेकर जमालपुर चौक तक हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और गाड़ियां रेंग-रेंग कर चलती दिखाई दीं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एनएचएआई (NHAI) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। हाईवे अथॉरिटी की टीमों ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त टिप्पर और ट्रॉली को बीच सड़क से हटाकर किनारे किया, जिसके बाद करीब कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू करवाया जा सका। स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए हाईवे व आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!