‘मुझे यहां से ले जाओ, नहीं तो मर जाऊंगी’, आरती की मौ+त के बाद सामने आया खौफनाक सच

Edited By Vatika,Updated: 23 May, 2026 09:52 AM

ludhiana dowry news

टिब्बा रोड स्थित गुलाबी बाग इलाके में 24 वर्षीय विवाहिता आरती कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने

लुधियाना(राज): टिब्बा रोड स्थित गुलाबी बाग इलाके में 24 वर्षीय विवाहिता आरती कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। कल तक जिसे ससुराल पक्ष खुदकुशी का रूप देने की कोशिश कर रहा था, वह दरअसल लालच और प्रताड़ना की एक खौफनाक दास्तान निकली। मृतका की मां के बयानों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरती के पति जतिन चौहान, सास नीतू चौहान और ससुर रवि चौहान के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया है।

14 अप्रैल 2025 को पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई थी शादी 
पुलिस को दिए बयानों में मृतका की मां सीमा ने बताया कि करीब एक साल पहले उनकी 22 वर्षीय बेटी आरती की जान-पहचान जतिन चौहान के साथ हुई थी। इसके बाद बीते 14 अप्रैल 2025 को पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के साथ दोनों की शादी बड़े ही चाव से की गई थी। मायके परिवार को उम्मीद थी कि उनकी बेटी एक खुशहाल जिंदगी जीएगी, लेकिन शादी के महज 4 महीने बाद ही ससुरालियों ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। आरती ने अपनी बड़ी बहन ज्योति को फोन पर रोते हुए बताया था, "मैं यहां बहुत ज्यादा तंग और परेशान हूं, मुझे यहां से ले जाओ, नहीं तो मैं यहां मर जाऊंगी।" आरती ने अपनी बहन को साफ-साफ लफ्जों में बताया था कि उसका पति, सास और ससुर मिलकर उसे कम दहेज लाने के ताने देते हैं और लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।

दहेज की डिमांड से तंग आकर उठाया आत्मघाती कदम
इस घिनौने जुर्म का पर्दाफाश तब हुआ जब बीते 21 मई की रात को मृतका के भाई राज नारायण के मोबाइल  पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा, "मैं जतिन चौहान का दोस्त बोल रहा हूं, तुम्हारी बहन आरती ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।" इस सूचना के बाद जब मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि आरती की मौत के पीछे सीधा हाथ उसके ससुराल वालों का है। पीड़ित मां की शिकायत पर पुलिस को पूरा यकीन हो गया कि आरती ने अपने पति जतिन चौहान, सास नीतू चौहान और ससुर रवि चौहान की रोज-रोज की प्रताड़ना और दहेज की डिमांड से तंग आकर ही यह आत्मघाती कदम उठाया है, जिसके लिए उसके ससुराली सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। टिब्बा थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस में नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!