अमृतसर में सनसनीखेज वारदात, समझौता करवाने पहुंचे युवक को मारी गोलियां

Edited By Urmila,Updated: 19 Apr, 2026 09:54 AM

sensational crime in amritsar

अमृतसर के ड्रमा वाले बाजार के गुरनाम नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें झगड़ा सुलझाने गए साबू नाम के एक युवक और उसके साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई ।

अमृतसर (रमन) : अमृतसर के ड्रमा वाले बाजार के गुरनाम नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें झगड़ा सुलझाने गए साबू नाम के एक युवक और उसके साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसके चार साथी बुरी तरह घायल हो गए। जिससे परिजनों में बहुत गुस्सा है और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस बारे में बात करते हुए मृतक के परिजन भाई लखबीर और इलाके के लोगों ने बताया कि साबू को उसके कुछ दोस्त झगड़े का समझौता करवाने के लिए घर से ले गए थे, लेकिन बाद में कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर साबू की हत्या कर दी और उसके चार दोस्त बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

उन्होंने पुलिस और प्रशासन को चेतावनी भी दी है कि उनका भाई बेगुनाह था और घर में अकेला कमाने वाला था। जब तक उसके हत्यारों को सजा नहीं मिल जाती, वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे और सड़कों पर विरोध करेंगे। इस बारे में थाना बी डिवीजन के एस.एच.ओ. का कहना है कि वे घटना की जांच कर रहे हैं और जांच पूरी होते ही जानकारी दी जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!