Edited By Vatika,Updated: 03 Jun, 2026 02:54 PM

6 जून को मनाए जाने वाले घल्लूघारा दिवस और ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के मद्देनजर पंजाब पुलिस
अमृतसर(रमन): 6 जून को मनाए जाने वाले घल्लूघारा दिवस और ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने अमृतसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी के तहत स्पेशल डीजीपी Praveen Sinha ने मंगलवार को अमृतसर पहुंचकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि अमृतसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए बी.एस.एफ., आर.ए.एफ. और अन्य केंद्रीय सुरक्षा बलों की 11 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा शहर में 2000 से अधिक पुलिस कर्मियों और करीब 30 गजटेड अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
स्पेशल डीजीपी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि सभी सुरक्षा एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ काम कर रही हैं और हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि अमृतसर अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक होने के कारण संवेदनशील क्षेत्र है, इसलिए पंजाब पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस का उद्देश्य सभी धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाना है।