अमृतसर में केमिस्टों की हड़ताल का असर, मेडिकल स्टोर बंद, मरीजों को भारी परेशानी

Edited By Kamini,Updated: 20 May, 2026 12:51 PM

impact of chemists strike in amritsar

आज देशभर में मेडिकल स्टोर और दवा की दुकानें बंद रहने से आम लोगों को भारी परेशानी हुई। मरीजों और उनके परिजनों को जरूरी दवाओं के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा, लेकिन ज्यादातर मेडिकल स्टोर बंद होने से लोगों को निराश होकर घर लौटना पड़ा।

अमृतसर (रमन): आज देशभर में मेडिकल स्टोर और दवा की दुकानें बंद रहने से आम लोगों को भारी परेशानी हुई। मरीजों और उनके परिजनों को जरूरी दवाओं के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा, लेकिन ज्यादातर मेडिकल स्टोर बंद होने से लोगों को निराश होकर घर लौटना पड़ा। कई जगहों पर लोग मेडिकल स्टोर के बाहर खड़े दिखे, लेकिन बंद होने की वजह से उन्हें दवाएं नहीं मिल पाईं।

पंजाब के अमृतसर में भी इस बंद का बड़ा असर देखने को मिला। अमृतसर का कटरा शेर सिंह इलाका, जो दवाओं का सबसे बड़ा होलसेल मार्केट माना जाता है, पूरी तरह सुनसान रहा। अमृतसर केमिस्ट एसोसिएशन ने बंद का ऐलान पहले ही कर दिया था, जिसकी वजह से शहर की लगभग सभी मेडिकल दुकानें बंद रहीं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह बंद रात 12 बजे तक जारी रहेगा।

मीडिया से बात करते हुए अमृतसर केमिस्ट एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी मनजीत सिंह ने कहा कि यह हड़ताल पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन और ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर की गई है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियां भारी डिस्काउंट पर दवाएं बेच रही हैं, जिससे छोटे दुकानदारों के बिजनेस पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिना सही वेरिफिकेशन के दवाएं बेची जा रही हैं, जिससे नकली दवाओं का खतरा भी बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार जो नई पॉलिसी ला रही है, उससे आने वाले समय में केमिस्टों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। एसोसिएशन के मुताबिक, ऑनलाइन नेशनल ड्रग लाइसेंस पोर्टल में भी कई टेक्निकल कमियां हैं, जिससे दुकानदार परेशान हैं।

वहीं, अमृतसर केमिस्ट एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट अमरदीप सिंह ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए नकली प्रिस्क्रिप्शन तैयार किए जा रहे हैं और ऑनलाइन दवाएं बेची जा रही हैं, जो लोगों की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नकली दवाएं भी आसानी से सप्लाई हो रही हैं, इसीलिए केमिस्ट इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में संघर्ष और तेज किया जाएगा। अगले महीने ऑल इंडिया लेवल पर मीटिंग होगी, जिसमें अगली स्ट्रैटेजी तय की जाएगी। इस समय पूरे देश में मेडिकल स्टोर बंद होने से मरीजों और आम लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!