अमृतसर में कुल 63.5 प्रतिशत मतदान, वोटों की गिनती 29 मई को

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 May, 2026 08:53 PM

63 5 voter turnout in amritsar vote counting on may 29

जिला अमृतसर की 3 नगर कौंसिलों जंडियाला गुरु, मजीठा, रमदास तथा 1 नगर पंचायत रईया के आम चुनाव आज पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। भीषण गर्मी के बावजूद इन नगर कौंसिलों और नगर पंचायत के मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अमृतसर  (नीरज): जिला अमृतसर की 3 नगर कौंसिलों जंडियाला गुरु, मजीठा, रमदास तथा 1 नगर पंचायत रईया के आम चुनाव आज पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। भीषण गर्मी के बावजूद इन नगर कौंसिलों और नगर पंचायत के मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि जिला अमृतसर अधीन 3 नगर कौंसिलों जंडियाला गुरु, मजीठा, रमदास तथा नगर पंचायत रईया में आज सुबह 8:00 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम 5:00 बजे तक बिना किसी बाधा के जारी रही। इस दौरान इन 3 नगर कौंसिलों और एक नगर पंचायत में कुल मतदान प्रतिशत 63.5 प्रतिशत दर्ज किया गया।

नगर कौंसिल एवं नगर पंचायतवार मतदान प्रतिशत की जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि नगर कौंसिल जंडियाला गुरु में कुल 57.08 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा नगर कौंसिल मजीठा में 62 प्रतिशत तथा नगर कौंसिल रमदास में 77.33 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत रईया में कुल 53.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि मतपेटियों को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के तहत रखा जाएगा तथा 29 मई 2026 को निर्धारित मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा हेतु छाया, पेयजल तथा अन्य आवश्यक प्रबंध किए गए थे। उन्होंने कहा कि इतनी गर्मी के बावजूद मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसके लिए वे सभी मतदाताओं के आभारी हैं। इसके साथ ही उन्होंने सभी उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों का भी चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने चुनावों को पूर्णतः शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए समस्त चुनाव अमले और सुरक्षा कर्मियों का भी धन्यवाद किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!