शो प्रमोशन के दौरान कपिल का सियासी तड़का, सिद्धू के लिए मांगे वोट

Edited By Urmila,Updated: 17 Mar, 2026 02:19 PM

kapil sharma sought votes for sidhu from the stage

नवजोत सिंह सिद्धू, कपिला शर्मा  और उनकी टीम ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान छात्रों को हंसी और मनोरंजन का जबरदस्त डोज दिया।

मोहाली : नवजोत सिंह सिद्धू, कपिला शर्मा  और उनकी टीम ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान छात्रों को हंसी और मनोरंजन का जबरदस्त डोज दिया। कार्यक्रम के दौरान कपिल शर्मा ने अपने चुटीले अंदाज से माहौल को हल्का-फुल्का बनाए रखा। उन्होंने मजाक में मंच से कहा कि यहां की भीड़ देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कोई चुनावी रैली हो और इसी बीच उन्होंने हंसते हुए सिद्धू के लिए वोट मांगने की बात भी कह दी। इस पर सिद्धू खुद भी ठहाके लगाने से नहीं रोक पाए।

मंच पर दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

कपिल और सिद्धू की केमिस्ट्री ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और छात्रों के साथ खूब बातचीत की। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान सिद्धू ने राजनीतिक बातों से दूरी बनाए रखी। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि उनका शो दुनिया के 150 से ज्यादा देशों में देखा जाता है और यहां पढ़ने वाले छात्र भी वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

कपिल शर्मा ने मशहूर गाना “किथे नई तेरा रुतबा घटदा” गाकर माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। वहीं कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक ने डांस परफॉर्मेंस से छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सुनील ग्रोवर ने भी अपने स्वैग से सबको खूब हंसाया। अर्चना पूर्ण सिंह ने छात्रों का धन्यवाद करते हुए कहा कि दर्शकों के प्यार की वजह से ही शो आज इतनी सफलता हासिल कर पाया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!