Edited By Kalash,Updated: 11 Mar, 2026 05:51 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और दिग्गज पॉलिटिशियन व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू करीबी दोस्त हैं।
पंजाब डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और दिग्गज पॉलिटिशियन व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू करीबी दोस्त हैं। मलाइका अरोड़ा ने नवजोत सिद्धू को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है।
हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के एक एपिसोड के दौरान मलाइका ने अपनी दोस्ती के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान मलाइका ने कहा कि लोग अक्सर कहते हैं कि नए दोस्त एक उम्र के बाद नहीं बनते पर मुझे नवजोत सिद्धू के रूप में एक सच्चा दोस्त मिला है। बता दें कि 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में मलाइका और सिद्धू ने एक साथ काम किया था, जहां उनकी दोस्ती हुई थी।
इसी दौरान मलाइका ने बताया कि हर 15-20 दिन में सिद्धू मलाइका के लिए घर का बना सफेद मक्खन, स्नैक्स और गुड़ भेजते हैं। कपिल शर्मा ने मजाक इस बात पर मजाक करते हुए कहा कि वह नवजोत सिद्धू को 20 साल से जानते हैं पर उन्हें कभी सौंफ का दाना नहीं भेजा पर वह मलाइका के लिए इतना कुछ भेजते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here