Edited By Kalash,Updated: 09 Mar, 2026 11:16 AM

पंजाबी फिल्म जगत से दुखद खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : पंजाबी फिल्म जगत से दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मशहूर अभिनेत्री और सिंगर निशा बानो की मां मजीदा बेगम (Majida Begam) का निधन हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद पंजाबी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और कलाकारों व प्रशंसकों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मजीदा बेगम ने रविवार, 8 मार्च 2026 को अंतिम सांस ली। परिवार ने बताया कि दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परिवार द्वारा मगफिरत की दुआ विश्वकर्मा भवन मानसा में 10 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे पढ़ी जाएगी। इस मौके पर निशा बानो, उनके पति समीर और परिवार के अन्य सदस्यों ने रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों से इस दुआ में शामिल होने की विनती की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here