Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Mar, 2026 07:40 PM

लाखों-करोड़ों फैंस के दिलों की धड़कन मशहूर पंजाबी गायक करण औजला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी का खास पल है। अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर करण औजला पत्नी पलक के साथ केक काटते नजर आए। इस खास...
पंजाब डैस्क : लाखों-करोड़ों फैंस के दिलों की धड़कन मशहूर पंजाबी गायक करण औजला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी का खास पल है। अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर करण औजला पत्नी पलक के साथ केक काटते नजर आए। इस खास सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस जोड़ी को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।
वीडियो में करण औजला और उनकी पत्नी पलक बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनों ने साथ में केक काटकर अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। इस दौरान करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। बता दें कि करण औजला पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उनके गाने आज भी युवाओं की प्लेलिस्ट में टॉप पर रहते हैं और स्टेज शो में भारी भीड़ उमड़ती है।
पलक औजला कनाडा में रहने वाली मेकअप आर्टिस्ट हैं, जैसा कि उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल से पता चलता है। उन्होंने इस उद्योग में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा, वह कनाडा में स्थित ब्यूटी सैलून 'मैसन पाल्के' की संस्थापक और सीईओ भी हैं।