Edited By Urmila,Updated: 07 Dec, 2021 01:13 PM

राष्ट्रीय कनवीनर व दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल आज पंजाब दौरे पर हैं। इस दौरान वह करतारपुर पहुंच चुके हैं। आम आदमी पार्टी नेता हरपाल चीमा, भगवंत मान व कुंवर विजय प्रताप भी उनके साथ हैं।
करतारपुरः राष्ट्रीय कनवीनर व दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल आज पंजाब दौरे पर हैं। इस दौरान वह करतारपुर पहुंच चुके हैं। आम आदमी पार्टी नेता हरपाल चीमा, भगवंत मान व कुंवर विजय प्रताप भी उनके साथ हैं। बलकार सिंह की अगुवाई में यह कार्यक्रम करवाया जा रहा है। जालंधर के करतारपुर में होने वाले कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कैप्टन का कोई कार्ड नहीं है परंतु केजरीवाल आपको गारंटी देता है। केजरीवाल ने कहा कि वह जो कहते हैं वही करके भी दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे। इस मुद्दे पर महिलाओं के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रही है। जो महिला रजिस्ट्रेशन करवाएगी उसके खाते में ही 1000 रुपए आएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में 24 घंटे बिजली रहेगी। पंजाब के स्कूलों के हालात भी सुधारे जाएंगे।
यह भी पढ़ेंः चयन प्रचार के तरीकों में आया बदलाव, पार्टियों ने छेड़ा रिवायती तरीका
महिलाओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा है कि सभी बहनों को जब पहली बार 1000 रुपए मिले तो सभी नया सूट खरीदें। सी.एम. चन्नी को भी लगे कि उनके काले भाई ने बहनों को सूट दिया है।उन्होंने कहा कि उनका रंग ही काला लेकिन नीयत साफ है।

यह भी पढ़ेंः अमृतसर पहुंचे CM चरणजीत चन्नी, लिया सरकारी स्कूल का जायजा
आपको बता दें कि आगामी चुनावों को लेकर केजरीवाल मिशन पंजाब पर फोकस कर रहे हैं। जालंधर आने के बाद उन्होंने होशियारपुर 'केजरीवाल की दलित भाईचारे के साथ संवाद कार्यक्रम' में बातचीत करने पहुंचेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here