CA Exams 2027 का शेड्यूल जारी, 3 नवंबर से शुरू होगा Registration, जानें पूरी Dates

Edited By Vatika,Updated: 25 Sep, 2026 09:38 AM

schedule for chartered accountancy exams announced

चार्टर्ड अकाऊंटैंसी में अपना भविष्य संवारने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इंस्टीच्यूट ऑफ चार्टर्ड

लुधियाना (विक्की): चार्टर्ड अकाऊंटैंसी में अपना भविष्य संवारने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इंस्टीच्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाऊंटैंट्स ऑफ इंडिया (आई.सी.ए.आई.) ने जनवरी में होने वाली चार्टर्ड अकाऊंटैंसी परीक्षाओं का शैड्यूल जारी कर दिया है। सी.ए. फाऊंडेशन और इंटरमीडिएट कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 नवम्बर से शुरू होने जा रही है। आई.सी.ए.आई. ने अपनी आधिकारिक वैबसाइट पर यह पूरा शैड्यूल उपलब्ध करवाया है जिसके तहत देश भर के साथ-साथ विदेश के तीन शहरों में बने केंद्रों पर ये परीक्षाएं ली जाएंगी। सी.ए. इंटरमीडिएट परीक्षाएं 2 ग्रुप में ली जाएंगी। सभी इंटरमीडिएट पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे। परीक्षा शुरू होने से पहले विद्यार्थियों को दोपहर 1.45 बजे से 2 बजे तक 15 मिनट का समय पेपर पढ़ने के लिए भी दिया जाएगा। ग्रुप-1 के पेपर 2, 4 और 6 जनवरी 2027 को होंगे, जबकि ग्रुप 2 के पेपर 8, 10 और 12 जनवरी 2027 को लिए जाएंगे।

4 तिथियों में होंगी सी.ए. फाऊंडेशन परीक्षाएं
सी.ए. फाउंडेशन स्तर की परीक्षाएं 3, 5, 7 और 9 जनवरी को ली जाएंगी। फाऊंडेशन के पेपर-1 और पेपर-2 दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे जिनकी अवधि 3 घंटे रहेगी और इनमें 15 मिनट का अतिरिक्त समय पेपर पढ़ने के लिए मिलेगा। वहीं पेपर-3 और पेपर-4 दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक 2 घंटे की अवधि के होंगे जिनमें पेपर पढ़ने के लिए कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन की प्रमुख तिथियां
आई.सी.ए.आई. के सैल्फ सर्विस पोर्टल (एस.एस.पी.) के जरिए परीक्षा आवेदन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया 3 नवम्बर से शुरू होगी। बिना लेट फीस रजिस्ट्रेशन करवाने की अंतिम तिथि 16 नवम्बर तय की गई है। इसके बाद 600 रुपए लेट फीस के साथ 19 नवम्बर तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। वहीं परीक्षा शहर या माध्यम बदलने के लिए विद्यार्थियों को 20 से 22 नवम्बर तक कैरेक्शन विंडो की सुविधा मिलेगी।

सार्वजनिक अवकाश पर भी नहीं बदलेगा शैड्यूल
आई.सी.ए.आई.
ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित परीक्षा तिथियों में से किसी दिन केंद्र सरकार, राज्य सरकार या स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षा शैड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। ये परीक्षाएं दिल्ली/नई दिल्ली, मुम्बई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद सहित भारत के कई शहरों में होंगी। इसके अलावा विदेश के 3 केंद्रों बहरीन, दुबई और काठमांडू में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां का समय भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से मेल खाने के लिए तय किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!