कोरोना सकंट के बीच पुलिस कर्मचारियों के वेतन पर मनप्रीत बादल का स्पष्टीकरण

Edited By swetha,Updated: 10 Apr, 2020 04:33 PM

manpreet badal s clarification on the salary of police employees

कोरोना संकट के बीच पंजाब के पुलिस कर्मचारियों के रूके वेतन पर वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने स्पष्टीकरण दिया है।

चंडीगढ़: कोरोना संकट के बीच पंजाब के पुलिस कर्मचारियों के रूके वेतन पर वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने स्पष्टीकरण दिया है। उनका कहना है कि पंजाब लंबे अरसे के बाद आर्थिक पक्ष से अपने पैरों पर खड़ा हो सका है। पहले वित्त विभाग का कंट्रैक्ट टाटा कंसलटेंट के साथ था। इस प्रक्रिया के लिए आई. एफ. एम. एस. सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किया जाता है। फाइनांस विभाग का टाटा कंसलटेंट के साथ अनुबंध 15 मार्च को खत्म हो चुका है।

लिहाजा अब इसकी बागडोर नई कंपनी को दी गई। इस कारण वेतन देने में देरी हो रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि इस पर काम चल रहा है । धीरे -धीरे सभी विभागों के वेतन जारी कर दिए जाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा आज दुनिया एक खतरनाक दुश्मन से लड़ाई लड़ रही है। इस दरमियान भारत के लगभग आधा दर्जन राज्यों ने अपने कर्मचारियों के वेतन में 40 से 60 प्रतिशत कटौती करने का ऐलान किया हुआ है। पंजाब सरकार ने फ़ैसला किया है कि हम अपने कर्मचारियों के वेतन में कोई कटौती नहीं करेंगे।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!