Edited By Kalash,Updated: 10 Mar, 2026 05:49 PM

मार्च के महीने में ही पंजाब के लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
पंजाब डेस्क : मार्च के महीने में ही पंजाब के लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय तेज धूप निकल रही है और तापमान भी बढ़ रहा है। वहीं आज पंजाब के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं पर मौसम साफ और सूखा है। मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम इसी तरह साफ रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल नजर आ सकते हैं। पंजाब में फिलहाल बारिश या तेज तूफान के कोई आसार नहीं हैं।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 14 मार्च के बाद एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो सकता है, जिसके असर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके चलते 15 मार्च के आसपास कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here