Edited By VANSH Sharma,Updated: 22 Mar, 2026 12:31 AM

लुधियाना के किताब बाजार क्षेत्र में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब ट्रैफिक पुलिस ने नो पार्किंग में खड़ी एक कार को उठाने का प्रयास किया।
लुधियाना (गणेश): लुधियाना के किताब बाजार क्षेत्र में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब ट्रैफिक पुलिस ने नो पार्किंग में खड़ी एक कार को उठाने का प्रयास किया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे और स्थानीय लोगों में नाराज़गी फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी का हैंड ब्रेक लगाया हुआ था, इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने वाहन को जबरन खींचना शुरू कर दिया। इस दौरान कार के टायर सड़क पर घिसटते रहे, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा।
स्थिति तब और बिगड़ गई जब पुलिसकर्मी गाड़ी को बीच सड़क पर ही छोड़कर मौके से चले गए। इससे किताब बाजार में कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और वाहन मालिक ने विरोध जताया और पुलिस की लापरवाही पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। लोगों का कहना है कि नियमों का पालन जरूरी है, लेकिन इस तरह की कार्रवाई से आम जनता को नुकसान होता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here