Edited By Kalash,Updated: 11 Apr, 2026 03:28 PM

लाडोवाल इलाके में युवक प्रदीप कुमार की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
लुधियाना (गणेश / सचिन): लाडोवाल इलाके में युवक प्रदीप कुमार की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भाई के मुताबिक उनके बाऊ को फोन पर सूचना दी गई थी कि प्रदीप ने सल्फास खा लिया है, लेकिन परिवार ने शुरू से ही मामले को संदिग्ध बताते हुए पत्नी मोनिका शर्मा समेत अन्य पर गंभीर आरोप लगाए थे।
परिवार का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते प्रदीप मानसिक तनाव में था। घटना के बाद उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया था। थाना टिब्बा पुलिस ने अब कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद परिवार को इंसाफ की उम्मीद जगी है, हालांकि वे अभी भी सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here