लुधियाना में दर्दनाक हादसा—पुल से गिरकर बाइक सवार युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Apr, 2026 09:12 PM

accident in ludhiana

थाना सलेम टाबरी के अधीन आते जालंधर बाईपास चौक में एक मोटरसाइकिल सवार युवक रेलिंग से टकराकर पुल के नीचे जा गिरा जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लुधियाना (अनिल) : थाना सलेम टाबरी के अधीन आते जालंधर बाईपास चौक में एक मोटरसाइकिल सवार युवक रेलिंग से टकराकर पुल के नीचे जा गिरा जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

जांच अधिकारी थानेदार शिंगारा सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार युवक बस्ती जोधेवाल की तरफ से आ रहा था और अचानक जालंधर बायपास चौक पर बने नेशनल हाईवे के पुल के ऊपर से रेलिंग से टकराकर नीचे गिर गया जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!