Edited By VANSH Sharma,Updated: 27 Mar, 2026 11:06 PM

लुधियाना के सराभा नगर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत में काम करते समय दर्दनाक हादसा हो गया।
लुधियाना (तरुण): लुधियाना के सराभा नगर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत में काम करते समय दर्दनाक हादसा हो गया। वेल्डिंग का काम कर रहे एक मजदूर की दूसरी मंजिल से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है।
मृतक की पहचान गुरचरण सिंह, निवासी बसंत नगर, शिमलापुरी के रूप में हुई है। थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी मेवा सिंह ने बताया कि करीब 14 दिन पहले गुरचरण सिंह एक निर्माणाधीन इमारत में वेल्डिंग का काम कर रहा था। काम करते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। हादसे के बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here