लुधियाना में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 50 ग्राम हेरोइन समेत युवक काबू

Edited By Vatika,Updated: 24 Mar, 2026 08:39 AM

heroin recovered

महानगर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत शिमलापुरी पुलिस को एक

लुधियाना(राज): महानगर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत शिमलापुरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर जब उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान करन वर्मा के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर (S.I.) जसविंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी और तफ्तीशी किट के साथ इलाके में गश्त पर थे। 23 मार्च को जब पुलिस पार्टी शिमलापुरी नहर के साथ बनी रोड से लोहाड़ा पुल की ओर जा रही थी, तभी नहर रोड से बरोटा रोड की तरफ मुड़ते समय एक खाली प्लॉट के पास एक युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही युवक घबरा गया और वहां से खिसकने की कोशिश करने लगा। शक के आधार पर पुलिस पार्टी ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। 

जब नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई, तो आरोपी करन वर्मा के कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना शिमलपुरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशा कहां से लाया था और आगे किसे सप्लाई करने जा रहा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!