Edited By Kalash,Updated: 15 Mar, 2026 12:02 PM

नार्दन रेलवे का ए ग्रेड कहे जाने वाला लुधियाना रेलवे स्टेशन कुव्यवस्थायों को शिकार बना हुआ है।
लुधियाना (गौतम): नार्दन रेलवे का ए ग्रेड कहे जाने वाला लुधियाना रेलवे स्टेशन कुव्यवस्थायों को शिकार बना हुआ है। रेलवे विभाग की तरफ से ट्रेनों के आने के समय रश को काबू करने के लिए कोई उचित प्रबंध है ना ही प्लेटफार्मो पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कोई प्रबंध है। यहां तक कि ट्रेनों का इंतजार करने के लिए प्लेटफार्म पर यात्रियों के बैठने का भी कोई खास प्रबंध नहीं है।
आलम यह है कि ट्रेन आने के बाद फुट ओवर ब्रिज से एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने वाले यात्रियों का रश लग जाता है। इस दौरान सामान के साथ जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कारण है कि इस समय एक ही फुट ओवर ब्रिज मुख्य रूप से काम कर रहा है, जबकि दूसरे पुल से सभी प्लेटफार्मो पर नहीं आया जाया जा सकता। हलांकि रेलवे स्टेशन पर वीआईपी ट्रेनों के आने के समय पर भी रश का यही हाल रहता है।
यात्रियों का कहना है कि सुरक्षा के नाम पर केवल रेलवे स्टेशन के एंट्री गेट पर ही पुलिस मुलाजिम तैनात है, उसके अलावा प्लेटफार्मों कोई भी सुरक्षा कर्मी दिखाई नहीं देता। जबकि आए दिन रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकियां मिलती रहती है। धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से उसी समय चैकिंग करने के बाद अपनी डयूटी का अति श्री कर दिया जाता है।
वीआईवी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रैस में यात्रा करने वाले कारोबारियों का कहना है कि रेल विभाग को यात्रियों की सुरक्षा को और रश को काबू करने के लिए भी उचित कदम उठाने चाहिए क्योंकि जैसे ही एक ट्रेन आती है तो ट्रेन से उतरने व चढ़ने वालों का रश हो जाता है और ट्रेन तक पहुंचने के लिए यात्रियों का काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है।
अधिकारियों के अनुसार सभी प्लेटफार्म अभी चालू किए है और रश को काबू करने के लिए एक प्लेटफार्म पर 3 घंटे की समय अवधि में एक ही ट्रेन का ठहराव दिया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते ही अभी एक ही पुल चल रहा है लेकिन आने वाले समय में चार पुल चालू किए जाएगें। उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से समय समय पर चेंकिंग की जाती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here