वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी के 2 मोटरसाईकल सहित 4 आरोपी काबू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Apr, 2026 05:46 PM

vehicle theft gang busted 4 accused apprehended

चोरी के 2 मोटरसाईकल सहित 4 आरोपियों को चौंकी बस अडडे की पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों की पहचान आकाश निवासी अब्दुलापुर बस्ती, जय बहादुर निवासी बस स्टैंड, दीपक पाल निवासी गांव नंगल करार खां, जालंधर व सूरज कुमार निवासी सीता नगर, बस स्टैंड के रूप में...

लुधियाना (तरुण) : चोरी के 2 मोटरसाईकल सहित 4 आरोपियों को चौंकी बस अडडे की पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों की पहचान आकाश निवासी अब्दुलापुर बस्ती, जय बहादुर निवासी बस स्टैंड, दीपक पाल निवासी गांव नंगल करार खां, जालंधर व सूरज कुमार निवासी सीता नगर, बस स्टैंड के रूप में हुई है।

जांच अधिकारी लवप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस ने नाकाबंदी दौरान आरोपियों को रोक कर पूछताछ की तो पता चला कि मोटरसाईकल चोरी के है। आरोपी मोटरसाईकल के कागजात दिखाने में असफल रहे। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती बरती तो आरोपियों ने कबूल किया कि मोटरसाईकल चोरी के है। जोकि कुछ दिन पहले इलाके से चोरी किए है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जिन्हें अदालत समक्ष पेश कर रिमांड हासिल किया जायेगा।

इसी तरह एक अन्य मामले में थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने गश्त दौरान कचहरी परिसर की बैक साइड पर एक नशा तस्कर को काबू किया है। तलाशी दौरान आरोपी से 4 ग्राम हैरोईन बरामद हुई है।आरोपी की पहचान गुरनाम सिंह निवासी जवाहर नगर कैंप के रुप में हुई है।

जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि गश्त दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी इलाके में खड़ा ग्राहक का इंतजार कर रहा है।  जो कि पुलिस को देख छिपने लगा। पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। तलाशी दौरान आरोपी तस्कर से 4 ग्राम हैरोईन बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन डी पी एस एक्टके अधीन केस दर्ज कर लिया है। जिसे अदालत समक्ष पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!