लुधियाना में चोरों के बुलंद हौसले :  निगम कर्मचारी की स्कॉर्पियो से उड़ाया लाखों का माल और रिवाल्वर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Mar, 2026 08:42 PM

goods worth lakhs and a revolver stolen from a municipal employee s scorpio

महानगर के वीआईपी इलाके सराभा नगर की किप्स मार्केट से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने अब सरकारी अधिकारियों की गाड़ियों को भी निशाना बनाना...

लुधियाना  (राज): महानगर के वीआईपी इलाके सराभा नगर की किप्स मार्केट से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने अब सरकारी अधिकारियों की गाड़ियों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामले में बाइक सवार शातिर चोरों ने नगर निगम के एक कर्मचारी की स्कॉर्पियो का शीशा तोड़कर भीतर से लाखों के गहने, नगदी और सबसे बड़ी बात—एक लाइसेंसी रिवाल्वर उड़ा लिया।

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम का एक सरकारी कर्मचारी अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर सराभा नगर की किप्स मार्केट पहुँचा था। उसने अपनी गाड़ी मार्केट की पार्किंग में खड़ी की और किसी काम से चला गया। इसी बीच बाइक पर सवार होकर आए शातिर चोरों ने गाड़ी की कंडक्टर साइड के शीशे को निशाना बनाया और उसे बड़ी ही सफाई से तोड़ दिया। चोरों ने गाड़ी के भीतर रखा बैग निकाल लिया, जिसमें करीब 50 हजार रुपए की नगदी, सोने के गहने और एक लाइसेंसी रिवाल्वर मौजूद था।

हैरानी की बात यह है कि पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि उसने अपना यह लाइसेंसी रिवाल्वर अभी कल ही नया खरीदा था। उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसका यह नया हथियार 24 घंटे के भीतर ही चोरों के हाथ लग जाएगा। जब वह अपना काम निपटाकर वापस गाड़ी के पास पहुंचा, तो टूटे हुए शीशे और बिखरे हुए सामान को देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

वारदात की सूचना मिलते ही तुरंत उच्च अधिकारी और थाना डिवीजन नंबर 5 के एस.एच.ओ. भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें मार्केट और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं, ताकि बाइक सवार बदमाशों का सुराग लगाया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!