Edited By Urmila,Updated: 24 Mar, 2026 02:39 PM

सेंट्रल जेल में तैनात पैस्को कर्मचारी को पुलिस ने एक हवालाती को जर्दा देने के आरोप में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
लुधियाना (स्याल) : सेंट्रल जेल में तैनात पैस्को कर्मचारी को पुलिस ने एक हवालाती को जर्दा देने के आरोप में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। सहायक सुपरिटेंडेंट सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पैसको कर्मचारी बूटा सिंह पुत्र गुरदीप सिंह शीतलाशी के दौरान 100 ग्राम खुला जर्दा बरामद किया गया। उक्त कर्मचारी से जब गहनता से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उक्त प्रतिबंध सामान उसने जेल में बंद हवालाती बूटा खान पुत्र शेर खान को देना था। पुलिस जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर प्रिजन एक्ट का मामला दर्ज कर लिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here