Edited By Kamini,Updated: 26 Mar, 2026 11:00 AM

शहर के पॉश और व्यस्त इलाके आरती चौक के पास स्थित मधोक कॉम्प्लेक्स में एक शातिर चोर द्वारा सेंधमारी करने का मामला सामने आया है।
लुधियाना (राज): शहर के पॉश और व्यस्त इलाके आरती चौक के पास स्थित मधोक कॉम्प्लेक्स में एक शातिर चोर द्वारा सेंधमारी करने का मामला सामने आया है। आरोपी कॉम्प्लेक्स में लगे एयर कंडीशनर (AC) की कीमती तांबे की पाइपें चोरी करने की फिराक में था, लेकिन मुस्तैदी के चलते वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका।
मामले की तफ्तीश के दौरान थाना डिविजन नंबर 8 की पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी ऋतिक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि क्या उसने पहले भी इलाके में इस तरह की चोरियों को अंजाम दिया है। गुरसेवक सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि 23 मार्च को उसने देखा कि एक अज्ञात युवक मधोक कॉम्प्लेक्स में लगे एसी (AC) की तांबे की पाइपें काट रहा था।
जैसे ही कॉम्प्लेक्स के लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ने की कोशिश की, आरोपी चकमा देकर मौके से फरार हो गया। वारदात के बाद पीड़ित ने अपने स्तर पर आरोपी की तलाश और पड़ताल शुरू की, जिसमें खुलासा हुआ कि चोरी की कोशिश करने वाला कोई और नहीं बल्कि ऋतिक कुमार नाम का युवक है। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here