यूथ विंग द्वारा लुधियाना स्पोर्ट्स लीग 2026 का धूमधाम से हुआ आगाज

Edited By Urmila,Updated: 21 Mar, 2026 05:46 PM

ludhiana sports league 2026

जीतो लुधियाना चैप्टर फाउंडेशन यूथ विंग द्वारा लुधियाना स्पोर्ट्स लीग 2026 का आगाज शनिवार को मेराकी फार्म्स में हुआ।

लुधियाना ( कृष्ण) : जीतो लुधियाना चैप्टर फाउंडेशन यूथ विंग द्वारा लुधियाना स्पोर्ट्स लीग 2026 का आगाज शनिवार को मेराकी फार्म्स में हुआ। सर्वप्रथम नवकार महामंत्र का उच्चारण हुआ। इस अवसर पर स्पोर्ट्स लीग का शुभारंभ बोर्ड आफ डायरेक्टर्स राजीव जैन, चेयरमैन सुधीर जैन, जीतो लेडीज विंग चेयरपर्सन मंजू ओसवाल ने गुब्बारे छोड़ कर अपने कर कमलों से किया।

Ludhiana Sports League 2026

लीग के स्पांसर दो दिवसीय खेल आयोजन में 4 स्पोर्ट्स होंगे जिनमे पिकलबॉल, बैडमिंटन, शतरंज के साथ बॉक्स क्रिकेट होगा। बॉक्स क्रिकेट में 6 टीमें भाग लेंगी जिनके नाम और उनके स्पान्सर का नाम हैं।  सीजे टाइटंस –( फैशंस एंड फैब्रिक्स ),  चार्ली स्ट्राइकर्स – (के जे जैन ग्रुप), एटीसी स्ट्राइकर्स – (अभय ट्रेडिंग कंपनी),  स्वीट टच स्ट्राइकर्स – (एमजे ओसवाल एक्सपोर्ट्स प्रा. लि.), वल्लभ रॉयल्स – (वल्लभ फैब्रिक्स लिमिटेड), वर्धमान टाइगर्स – वर्धमान फिनसर्व – (स्टॉक एवं कमोडिटी ब्रोकर ) शामिलहै। वहीं मंजू एवं आदीश ओसवाल (वर्धमान अमरांते प्राइवेट लिमिटेड ) लीग के प्लेटिनम स्पॉन्सर्स है।

Ludhiana Sports League 2026

पहले दिन खेले गए मैचों के परिणाम इस तरह से है 

क्रिकेट : सीजे टाइटन्स व  चार्ली स्ट्राइकर के बीच मुकाबला खेला गया। सीजे टाइटन्स ने 7 ओवरों में 5 विकेट खोकर 111 रन बनाए। जवाब में चार्ली स्ट्राइकर ने 5.2 ओवरों में 2 विकेट खोकर 112 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। दूसरे मुकाबले में स्वीट टच स्ट्राइकर ने 7 ओवर में पांच विकेट खोकर 138 रन बनाएं।  जवाब में वर्धमान टाइगर्स ने 6.3 ओवरों में 2 विकेट खोकर 141 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। तीसरे मैच में वल्लभ रॉयल ने एटीसी स्ट्राइकर को 8 विकेट से हराया।

Ludhiana Sports League 2026

चेस परिणाम : अंडर-12 आयु वर्ग में आरव विजेता व विहान उप-विजेता रहे। अंडर-17 आयु वर्ग में श्रेयांस जैन विजेता व गव्या उपविजेता रहे। अंडर-17 आयु वर्ग  से अधिक में विदित विजेता व दिव्यांशु उप-विजेता रहे।

इस अवसर पर बोर्ड आफ डायरेक्टर्स भूषण जैन, राजीव जैन, चेयरमैन सुधीर कुमार जैन, वाइस चेयरमैन तरुण जैन, चीफ सेक्रेट्री पवन जैन,  एक्जीक्यूटिव सदस्यों में हर्षित जैन, मुकेश जैन वल्लभ, क्रांति जैन, जीतो लेडीज विंग चेयरपर्सन मंजू ओसवाल, सेकेट्री अमिता जैन,  एक्जीक्यूटिव सदस्यों मनीषा जैन, जीतो यूथ विंग चेयरमैन संभव जैन, चीफ सेक्रेट्री कार्तिक जैन, वाइस चेयरमैन रम्यक जैन, वाइस चेयरपर्सन भव्या जैन, कोषाध्यक्ष पावन जैन, सह-कोषाधयक्ष अर्हम जैन, ज्वाइंट सेक्रेट्री ध्रुव जैन, सिद्धांत जैन, एक्जीक्यूटिव सदस्यों में रजत जैन, गुनीत जैन, सुलभ जैन, मौलिक जैन, वैभव जैन, रिधि जैन, ओजस जैन आदि उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!