जीतो स्पोर्ट्स लीग 2026 : 21 और 22 मार्च मेराकी फार्म्स में होगा आयोजन

Edited By Kalash,Updated: 19 Mar, 2026 05:19 PM

jito sports league 2026

जीतो लुधियाना चैप्टर के तत्वाधान में जीतो यूथ विंग की मीटिंग जैन स्थानक सिविल लाइंस में हुई।

लुधियाना (कृष्ण): जीतो लुधियाना चैप्टर के तत्वाधान में जीतो यूथ विंग की मीटिंग जैन स्थानक सिविल लाइंस में हुई। सर्वप्रथम नवकार महामंत्र का उच्चारण हुआ। इस अवसर जीतो यूथ विंग के चेयरमैन संभव जैन, चीफ सेक्रेट्री कार्तिक जैन ने कहा कि यूथ विंग स्पोर्ट्स लीग 2026 का आयोजन 21 और 22 मार्च  मेराकी फार्म्स में करा रहा है। उन्होंने कहा कि लीग का उद्देश्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से सामुदायिक बंधन को मजबूत करते हुए फिटनेस, एकता और खेल भावना को बढ़ावा देना है। इस आयोजन में पिकलबॉल, बैडमिंटन, बॉक्स क्रिकेट और शतरंज सहित कई खेल विधाएं शामिल होंगी। जिससे विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि लीग का एक प्रमुख आकर्षण बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट होगा, जिसमें अग्रणी व्यावसायिक समूहों का प्रतिनिधित्व करने वाली छह प्रतिस्पर्धी टीमें भाग लेंगी, जिनमें सीजे टाइटन्स- सीजे फैशन्स द्वारा, चार्ली स्ट्राइकर्स - के जैन ग्रुप द्वारा एटीसी स्ट्राइकर्स- अभय ट्रेडिंग कंपनी द्वारा,  स्वीट टच स्ट्राइकर्स– एमजे ओसवाल एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड,  वल्लभ रॉयल्स– वल्लभ फैब्रिक्स लिमिटेड, वर्धमान टाइगर्स – वर्धमान फिनसर्व– स्टॉक और कमोडिटी ब्रोकर शामिल होंगे। लीग के प्लैटिनम प्रायोजकों- मंजू ओसवाल और आदीश ओसवाल (वर्धमान अमरंते) होंगे। जीतो चेयरमैन सुधीर जैन, ने कहा कि  यह लीग खेल प्रेमियों, परिवारों और समुदाय के सदस्यों को दो दिनों तक ऊर्जा, टीम वर्क और प्रतिस्पर्धा की भावना से भरपूर एक शानदार आयोजन में एक साथ लाएगी।

इस अवसर पर चेयरमैन सुधीर कुमार जैन, वाइस चेयरमैन तरुण जैन, चीफ सेक्रेट्री पवन जैन, सेकेट्री अभिमन्यु सिंघी, एक्जीक्यूटिव सदस्यों में अशोक जैन, साहिल जैन, आदीश जैन, मोहित जैन, लेडीज विंग चेयरपर्सन मंजू ओसवाल, जीतो यूथ विंग चेयरमैन संभव जैन, चीफ सेक्रेट्री कार्तिक जैन, वाइस चेयरमैन रम्यक जैन, वाइस चेयरपर्सन भव्या जैन, कोषाध्यक्ष पावन जैन, सह-कोषाधयक्ष अर्हम जैन, ज्वाइंट सेक्रेट्री ध्रुव जैन, सिद्धांत जैन, एक्जीक्यूटिव सदस्यों में जितेश जैन, सीए गौरव जैन, कुणाल जैन आदि उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!