Ludhiana : पिज़्ज़ा बेचने की आड़ में बेच रहा था हेरोइन, पुलिस ने किया काबू
Edited By Sandeep,Updated: 22 Apr, 2026 08:53 PM

बुधवार को बाद दोपहर सिविल सिटी मेन रोड़ एस.टी.एफ. मोहाली व चौकी जगतपुरी की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ड्रग समेत काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने करीब 400 ग्राम हेरोइन बरामद कि है।
लुधियाना (गौतम ) : बुधवार को बाद दोपहर सिविल सिटी मेन रोड़ एस.टी.एफ. मोहाली व चौकी जगतपुरी की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ड्रग समेत काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने करीब 400 ग्राम हेरोइन बरामद कि है।
मिली जानकारी के अनुसार इलाके ने अलग-अलग पुलिस टीमें पहुंची और उन्होंने एक पिज़्ज़ा बेचने वाली दुकान को घेर लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकान के मालिक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। रेड करने के करीब 40 पुलिस मुलाज़िम कार्रवाई कर रहे थे। समाचार लिखें जाने तक पुलिस कार्रवाई कर रही थी और तलाशी ली जा रही थी।


