बैंक के साथ लाखों की ठगी: जाली NOC के सहारे बेच डाली लोन पर ली हुई क्रेटा कार

Edited By Vatika,Updated: 10 Apr, 2026 10:15 AM

fraud case ludhiana

शहर में धोखाधड़ी और जालसाजी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें शातिर दिमाग आरोपी

लुधियाना(राज): शहर में धोखाधड़ी और जालसाजी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें शातिर दिमाग आरोपी ने न केवल बैंक को चूना लगाया, बल्कि जाली दस्तावेज तैयार कर कानून की आंखों में भी धूल झोंकने की कोशिश की। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने बैंक अधिकारी जतिन शर्मा की शिकायत पर जांच के बाद आरोपी जगदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

आरोपी ने बैंक की लोन राशि वापस करने के बजाय चुना खतरनाक रास्ता 
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता जतिन शर्मा के मुताबिक आरोपी जगदीप ने आई.सी.आई.सी.आई. (ICICI) बैंक लिमिटेड से लोन करवाकर क्रेटा कार खरीदी थी।  कायदे से जब तक बैंक का पूरा कर्ज चुकता नहीं हो जाता, तब तक गाड़ी बैंक के पास 'हाइपोथिकेटेड' रहती है और उसे बेचा नहीं जा सकता। लेकिन, आरोपी ने बैंक की लोन राशि वापस करने के बजाय एक खतरनाक रास्ता चुना। उसने बैंक के नाम पर एक फर्जी और जाली एन.ओ.सी. तैयार कर ली। इस फर्जी दस्तावेज के सहारे उसने बैंक को अंधेरे में रखा और गाड़ी को आगे किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। इस तरह आरोपी ने बैंक के साथ सीधी धोखाधड़ी कर लाखों रुपये की चपत लगाई है। 

पुलिस की टीमें आरोपी की धरपकड़ के लिए कर रही छापेमारी
यह एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। बैंक के साथ हुई इस धोखाधड़ी के मामले में जालसाजी और धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस खेल में आरोपी के साथ और कौन-कौन शामिल था और क्या उसने पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस की टीमें आरोपी की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!