लापरवाह ई-रिक्शा चालक ने ली अधेड़ की जान, टक्कर मारकर हुआ फरार

Edited By Vatika,Updated: 03 Apr, 2026 09:09 AM

accident e rikshaw driver

महानगर में बेलगाम दौड़ रहे ई-रिक्शा अब लोगों के लिए काल बनने लगे हैं।

लुधियाना(राज): महानगर में बेलगाम दौड़ रहे ई-रिक्शा अब लोगों के लिए काल बनने लगे हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा फोकल प्वाइंट इलाके में सामने आया है, जहाँ एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने साइकिल सवार व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर पर केस मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जा रही है ताकि ई-रिक्शा का नंबर ट्रेस किया जा सके शिकायतकर्ता राजिंदर यादव ने बताया कि उसके चाचा मिश्री लाल (उम्र करीब 56 वर्ष) फोकल प्वाइंट फेज-5 स्थित 'सिस्टैक इंटरनेशनल' नामक फैक्ट्री में काम करते थे। बीती 1 अप्रैल को वह हमेशा की तरह अपने साइकिल पर सवार होकर काम पर जा रहे थे। जैसे ही वह आरती स्टील चौक के नजदीक प्रीत धर्म कांडा के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने अपने वाहन को बड़ी लापरवाही और तेज रफ्तारी से चलाते हुए उनके साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिश्री लाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। वारदात के बाद आरोपी चालक ई-रिक्शा समेत मौके से भागने में सफल रहा। घायल मिश्री लाल को तुरंत इलाज के लिए ई.एस.आई. (ESI) अस्पताल, लुधियाना में भर्ती करवाया गया। यहाँ उनकी हालत बिगड़ती गई और जख्मों के ताव न सहते हुए उन्होंने दम तोड़ दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!