Punjab : ठगी करने वाले ‘स्ट्राइकर गैंग’ का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 28 Mar, 2026 09:12 AM

striker gang  busted

शहर के व्यस्त इलाकों में भोले-भाले लोगों को अपनी बातों के जाल में फंसाकर और पैसे दोगुने करने का सब्जबाग दिखाकर ठगी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

लुधियाना (राज): शहर के व्यस्त इलाकों में भोले-भाले लोगों को अपनी बातों के जाल में फंसाकर और पैसे दोगुने करने का सब्जबाग दिखाकर ठगी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने घंटा घर चौक के पास लॉटरी मार्केट के निकट में छापेमारी कर एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जबकि उसके तीन साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे जोकि 'स्ट्राइकर गेम' की आड़ में लोगों से ठगी कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, सब-इंस्पेक्टर राजिंदर कुमार पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान गिरजा घर चौक में मौजूद थे। इसी बीच उन्हें खास मुखबिर से सूचना मिली कि प्रेम कुमार थापा नाम का व्यक्ति अपने साथियों के साथ मिलकर घंटा घर के पास सड़क किनारे 'स्ट्राइकर गेम' की आड़ में लोगों को ठग रहा है। आरोपी मासूम लोगों को कम समय में पैसे दोगुने करने का लालच देते थे और फिर उनके खून-पसीने की कमाई पर हाथ साफ कर देते थे। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी प्रेम कुमार थापा को दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2000 रुपये की नकदी, एक मोबाइल फोन, एक तौलिया और वारदात में इस्तेमाल होने वाला स्ट्राइकर बरामद किया है। 

जांच में सामने आया है कि इस ठगी के खेल के पीछे प्रेम कुमार के तीन और साथी शामिल हैं, जिनकी पहचान मुख्य आरोपी विकास छाबड़ा उर्फ मेहंदी, लंबा और राजा के रूप में हुई है। ये तीनों आरोपी प्रेम कुमार को शह देते थे और पूरा सिंडिकेट मिलकर शहर के बाजारों में ठगी का जाल बिछाए हुए था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और फरार चल रहे विकास मेहंदी, लंबा और राजा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने साफ किया है कि शहर में किसी भी तरह का गैर कानूनी काम या सट्टेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!