Ludhiana : नगर निगम का इन इलाकों में बड़ा एक्शन, अवैध कब्जों पर चलाया पीला पंजा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Aug, 2024 05:58 PM

ludhiana municipal corporation takes big action in these areas

महानगर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि जालंधर बाईपास स्थित पुरानी सब्जी मंडी के पास ग्रीन पैल्ट वाली जगह पर बने खोखों पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है तथा वहां जी.सी.बी. चलाकर सभी खोखों को तहस...

लुधियाना (हितेश) : महानगर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि जालंधर बाईपास स्थित पुरानी सब्जी मंडी के पास ग्रीन पैल्ट वाली जगह पर बने खोखों पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है तथा वहां जी.सी.बी. चलाकर सभी खोखों को तहस नहस कर दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि नगर निगम की तरफ से पहले इन खोखा मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद खोखा मालिकों ने यहां से अवैध कब्जे नहीं हटाए, जिसके बाद नगर निगम ने आज उक्त कार्रवाई की है। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों को कुछ लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा, लेकिन नगर निगम ने एक न सुनी और वहां पर स्थित सभी खोखों पर डिच मशीन चलाकर तोड़ दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!