जालंधर में शर्मनाक घटना! नहर के किनारे मिली एक महीने के बच्चे का श/व, फैली सनसनी

Edited By Kalash,Updated: 23 Mar, 2026 01:23 PM

jalandhar baby dead body found

जिला देहात पुलिस के थाना आदमपुर में पड़ते गांव धोगड़ी में सूआ नहर के किनारे पर मृतक हालत में करीब एक महीने के नवजात पड़ा हुआ था

जालंधर (महेश): जिला देहात पुलिस के थाना आदमपुर में पड़ते गांव धोगड़ी में सूआ नहर के किनारे पर मृतक हालत में करीब एक महीने के नवजात पड़ा हुआ था, जिसे देखकर लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। उन्होंने इस सबंधी पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद जंडू सिंघा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचे और कंबल में लपेटे पड़े मृतक बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। 

चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार मेहता ने बताया कि पुलिस ने बच्चे की शिनाख्त को लेकर आस-पास कई लोगों से पूछताछ की है लेकिन अभी तक उसके बारे में कुछ पता नहीं चला है। बच्चे को देखकर लगता है कि उसे मृतक हालत में कुछ समय पहले ही कोई सूआ नहर धोगड़ी के किनारे पर छोड़कर गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की अलग-अलग पहलूओं से जांच कर रही है। बच्चे के शव को अगले 72 घंटे के लिए सरकारी अस्पताल में रखवा दिया गया है। उसके बाद बनती कार्रवाई करते हुए उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!