मकान की छत गिरने से पति-पत्नी की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 12 Jul, 2020 12:22 PM

hurricane caused havoc in amritsar death of husband and wife

गत रात आया तूफान और तेज बारिश अमृतसर के एक परिवार पर कहर बन कर बरस पड़ा। जानकारी के अनुसार ढप्पयी में रहने वाले.......

अमृतसर(सुमित): गत रात आया तूफान और तेज बारिश अमृतसर के एक परिवार पर कहर बन कर बरस पड़ा। जानकारी के अनुसार ढप्पयी में रहने वाले एक परिवार की गत रात आए तेज तूफान और बारिश के कारण मकान की छत गिर गई। छत के गिरने से नीचे सोए नवविवाहित पति पत्नी मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई। इस दौरान घटना के बाद मौके पर पहुंचे आस पड़ोस के लोगों ने इन्हें बाहर निकालने के लिए बहुत जद्दोजहद की लेकिन जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

PunjabKesari, hurricane caused havoc in amritsar death of husband and wife

मिली जानकारी के मुताबिक इस जोड़े का विवाह एक साल पहले ही हुआ था और आज छत गिरने के कारण इनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के पारिवारिक सदस्यों का जहां रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं इस घटना के चलते स्थानीय लोगों में काफी रोष पाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि रात को हुई बारिश के कारण मकान की छत गिरने से पति-पत्नी की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस की तरफ से जांच करने की बात कही जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!