पंजाब के कबड्डी खिलाड़ी का वीडियो वायरल, रो-रो कर बयां किया दर्द, लगाए गंभीर आरोप

Edited By Vatika,Updated: 01 Mar, 2026 10:19 AM

viral

इंटरनेशनल सर्कल कबड्डी खिलाड़ी जग्गू मानसा का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है

मानसा: इंटरनेशनल सर्कल कबड्डी खिलाड़ी जग्गू मानसा का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 9 मिनट के वीडियो में उन्होंने गांव की पंचायत पर घर गिराने की साजिश और प्रताड़ना का आरोप लगाया। जग्गू ने कहा कि उन्होंने घर मेहनत की कमाई से बनाया है, न कि गलत धंधे से।

जग्गू का आरोप है कि मैच से लौटते समय सड़क विवाद के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और पंचायत उनके घर पर बुल्डोजर चलाने की बात कर रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर गालियां देने वालों को बोहा की दाना मंडी में आमने-सामने मिलने की चुनौती भी दी।

वहीं, गांव के सरपंच सुखविंदर ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कार्रवाई निजी रंजिश नहीं बल्कि सरकारी नियमों के तहत पंचायती जमीन से अवैध कब्जे हटाने की प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सभी ऐसे मामलों में नोटिस दिए जा रहे हैं और सरकार से बातचीत कर हल निकालने की कोशिश की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!