Edited By Kamini,Updated: 25 Feb, 2026 05:45 PM

भयानक सड़क हादसे में 2 टीचर्स की दर्दनाक मौत हो गई।
पंजाब डेस्क : भयानक सड़क हादसे में 2 टीचर्स की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना चंडीगढ़ की है जहां एक थार ने बाइक सवार टीचर्स को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी इलाज दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि, दोनों टीचर्स बाइक पर सवार थे और रेड सिग्नल होने की वजह से रुके हुए थे। इतने में थार ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर दूर जाकर गिरे। मृतक की पहचान अब्दुल सुभान और काकी गुलशेर के रूप में हुई है जोकि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं। वहीं अब तक मिली जानकारी के अनुसार थार सवार पुलिस वाले का बेटा है, जोकि मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
परिजनों ने बताया कि अब्दुल सुभान और उसका दोस्त सहारनपुर में मदरसे में शिक्षक थे और गरीब बच्चों को पढ़ाते थे। वह चंडीगढ़ किसी काम से अपने दोस्त के साथ आए हुए थे। इसी बीच भयानक हादसे में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि, आरोपी पुलिस वाला का बेटा है जिसे बचाया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here