पिता से जुदा हुए मासूम की वायरल वीडियो का मामला, सामने आया पूरा सच

Edited By Kalash,Updated: 14 Feb, 2026 01:47 PM

kid viral video

बीते दिनों से सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला पिता की गोद से अपने बच्चे को ले रही है

पंजाब डेस्क : बीते दिनों से सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला पिता की गोद से अपने बच्चे को ले रही है पर बच्चा पिता की गोद से उतरना नहीं चाहता। पहले बताया जा रहा था कि ये वीडियो पंजाब के एक सिख परिवार का है पर ये वीडियो मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि माता-पिता का तलाक हो चुका है और मां जबरन बच्चे को ले जा रही है। हालांकि जांच में सामने आया कि मामला तलाक का नहीं, बल्कि पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद का है। बच्चे के पिता गुरलाल सिंह और मां सोमप्रीत कौर ने भी इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक महिला ने थाने में आवेदन देकर बच्चे की कस्टडी ली थी। वायरल वीडियो में पिता बच्चे को गोद में लिए खड़ा दिखाई देता है तभी मां उसके पास आती है और कागज लेने के बाद बच्चे को अपने साथ ले जाने लगती है। जैसे ही पिता उसे आगे बढ़ाता है, बच्चा घबराकर उनसे चिपक जाता है और रोने लगता है।

मां और उसके परिजन बच्चे को समझाने की कोशिश करते हैं, यहां तक कि उसे चॉकलेट देने का लालच भी दिया जाता है, लेकिन बच्चा पिता को छोड़ने के लिए तैयार नहीं होता। अंत में मां उसे जोर से खींचकर अपनी गोद में ले लेती है, जिसके बाद भी बच्चा लगातार रोता और छटपटाता रहता है। वीडियो में पिता बेबस खड़ा दिखाई देता है, जबकि मां बच्चे को लेकर वहां से चली जाती है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!