इंसानियत हुई शर्मसार, चोरी करके भाग रहे बच्चे पर भीड़ ने ढाया कहर

Edited By Urmila,Updated: 27 May, 2022 03:58 PM

humanity was ashamed the mob wreaked havoc on the child

पंजाब में आए दिन लूट व चोरी की घटनाएं देखने को मिल जाती है। ऐसा ही एक मामला लुधियाना के रेलवे स्टेशन का है जहां एक बच्चे द्वारा सो रहे युवक की जेब से...

लुधियानाः पंजाब में आए दिन लूट व चोरी की घटनाएं देखने को मिल जाती है। ऐसा ही एक मामला लुधियाना के रेलवे स्टेशन का है जहां एक बच्चे द्वारा सो रहे युवक की जेब से पैसे चोरी कर लिए जाते हैं। जब युवक बच्चे का विरोध करता है वह युवक के सिर पर ईंट से वार कर देता है जिससे युवक खून से लथपथ हो जाता है और खुद फरार हो जाता है। 

दूसरी तरफ लोगों द्वारा चोरी करके भाग रहे बच्चों को पकड़ कर लिया जाता है और भीड़ द्वारा उसकी खंभे से बांधकर जमकर धुनाई की जाती है और जूतों से भी जबरदस्त पीटा गया। बच्चे की मारपीट के चलते उसका रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बच्चा नशे का आदी है। चोरी करना उसका रोजमर्रा का काम है जिसके बारे पुलिस को भी जानकारी है कि वह चोरियां करता है। बच्चे ने बताया कि उसे भूख लगी थी जिसके चलते उसने युवक की जेब से सिर्फ 50 या 70 रुपए ही चोरी किए हैं। 

उधर थाना प्रभारी अमृतपाल ने कहा कि बच्चा अभी बयान देने की हालत में नहीं है। मारपीट ज्यादा होने के चलते वह बेसुध है। इस दौरान थाना प्रभारी ने उन लोगों पर भी एक्शन लेने की बात कही जिन्होंने बच्चे के साथ मारपीट की है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!