CM को सिर्फ अंगूठा लगाने के लिए रखा, सरकार तो चला रहे दिल्ली वालेः सुखबीर बादल

Edited By Vatika,Updated: 20 Mar, 2026 03:35 PM

punjab government is actually being run by those in delhi sukhbir badal

शाहकोट में आज शिरोमणि अकाली दल द्वारा ‘पंजाब बचाओ रैली’ आयोजित की गई

जालंधर: शाहकोट में आज शिरोमणि अकाली दल द्वारा ‘पंजाब बचाओ रैली’ आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधा और अकाली दल के कार्यकाल में किए गए कामों का जिक्र किया।

PunjabKesari

सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब को आज मजबूत नेतृत्व की जरूरत है, जैसा कि पहले “बड़े बादल साहब” के समय देखने को मिला था। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि ये लोग पंजाब को लूटने आए हैं । दिल्ली वालों ने पंजाब को तबाह करके रख देना है,  मुख्यमंत्री भगवंत मान को तो सिर्फ अंगूठा लगाने के लिए रखा है, सरकार तो दिल्ली वाले चला रहे है।  अकाली दल द्वारा किए कामों का जिक्र करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने जो वादे किए, उन्हें पूरा करके दिखाया। पंजाब में बने थर्मल प्लांट और एयरपोर्ट अकाली सरकार के समय ही बने।अगर पंजाब को मजबूत बनाना है तो क्षेत्रीय पार्टी अकाली दल को मजबूत करना जरूरी है। महिलाओं को 1000 रुपये देने के वादे पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि चार साल बीतने के बावजूद यह वादा पूरा नहीं किया गया। अब चुनाव नजदीक आते ही फिर से घोषणाएं की जा रही हैं, जो लोगों को गुमराह करने की कोशिश है।

रैली में उन्होंने कई बड़े ऐलान भी किए। उन्होंने कहा कि 2027 में अकाली दल की सरकार बनने पर पंजाब में 75% नौकरियां स्थानीय युवाओं के लिए आरक्षित होंगी। युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में गरीब बच्चों के लिए मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में 50% सीटें आरक्षित करने और उनकी पढ़ाई का खर्च सरकार उठाने का वादा किया गया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार बनने के पहले हफ्ते में ही आटा-दाल योजना फिर से शुरू की जाएगी, जिसमें 4 रुपये किलो आटा और 20 रुपये किलो दाल दी जाएगी। बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाकर 3100 रुपये प्रति माह की जाएगी और गरीब लड़कियों की शादी के लिए 1 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। साथ ही हर किसान को ट्यूबवेल कनेक्शन देने की गारंटी भी दी गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!