मनोरंजन कालिया का 'आप' पर जुबानी हमला! कहा-CM मान कट्टर ईमानदार नहीं कट्टर बेईमान साबित हुए

Edited By Urmila,Updated: 14 Mar, 2026 01:53 PM

manoranjan kalia launches verbal attack on aap

मोगा के किल्ली चहलां गांव में आज भाजपा 'बदलाव' रैली कर रही है। इस दौरान पूर्व मंत्री और भाजपा नेता मनरोजन कालिया ने संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी सरकार पर तंज कसा।

मोगा/जालंधर : मोगा के किल्ली चहलां गांव में आज भाजपा 'बदलाव' रैली कर रही है। इस दौरान पूर्व मंत्री और भाजपा नेता मनरोजन कालिया ने संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आज से चार साल पहले पंजाब में बहुत बड़ा बदलाव हुआ था। 16 मार्च को भगवंत सिंह मान ने 2022 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उस समय कर्मचारियों ने तालियों से उनका स्वागत भी किया था, लेकिन आज वही कर्मचारी माथा पीट रहे हैं कि उन्होंने किसे मुख्यमंत्री बना दिया। क्योंकि कर्मचारियों को अभी तक DA नहीं दिया गया है। PRTC और PUNBUS का 750 करोड़ रुपये बकाया है। सरकार पर पावरकॉम का 10,500 करोड़ रुपये बकाया है। दूसरे राज्यों के मुकाबले पंजाब पर सबसे ज्यादा कर्ज है। पंजाब 4.5 लाख करोड़ के कर्ज तले दबा हुआ है।

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कहते थे कि वह कोई कर्ज नहीं लेंगे। आम आदमी पार्टी सरकार पर जुबानी हमला करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान कट्टर ईमानदार नहीं बल्कि कट्टर बेईमान साबित हुए हैं। 23 मार्च 2022 को भगवंत मान ने कहा कि हुसैनीवाला में उन्होंने कहा था कि एक महीने में भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा, लेकिन पंजाब में भ्रष्टाचार और बढ़ गया है।

ड्रग्स को खत्म करने के लिए भगवंत मान ने कहा था कि दो महीने में ड्रग्स खत्म हो जाएंगे, लेकिन आज हालत यह है कि पंजाब ड्रग्स की गिरफ्त में आ गया है। कानून व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरवाद बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ जैसे मुख्यमंत्री चाहिए। इस दौरान उन्होंने पंजाब बचाओ, बीजेपी लाओ के नारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए डबल इंजन जैसी सरकार लानी होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!