Edited By Urmila,Updated: 24 Mar, 2026 02:05 PM

गुरदासपुर के गांव भूले चक में आधी रात को गांव के ही कुछ युवक गेट फांदकर एक घर में घुस गए और कुछ दिन पहले हुए मामूली झगड़े को लेकर हमला कर दिया।
गुरदासपुर (गुरप्रीत सिंह) : गुरदासपुर के गांव भूले चक में आधी रात को गांव के ही कुछ युवक गेट फांदकर एक घर में घुस गए और कुछ दिन पहले हुए मामूली झगड़े को लेकर हमला कर दिया। परिवार का आरोप है कि कार में आए इन तीन युवकों ने घर में अकेली महिला और छोटे बच्चे को भी नहीं बख्शा और उनके कपड़े फाड़ दिए और घर में तोड़फोड़ भी की।
वजह बताई जा रही है कि घर के लड़के ने कुछ दिन पहले गांव के ही एक दूसरे लड़के के साथ इन हमलावर युवकों के झगड़े में बीच-बचाव किया था। इसी बात की रंजिश निकालने की कोशिश की, लेकिन जब गांव के लोग इकट्ठा हुए तो ये युवक अपनी कार वहीं छोड़कर भाग गए। गुस्साए गांववालों ने कार में भी तोड़फोड़ की। वहीं मामले की जानकारी संबंधित थाना तिब्बड़ की पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here