बेखौफ चोरों का आतंक : एक रात में 8 दुकानों के तोड़े ताले, दुकानदारों में मची हाहाकार

Edited By Urmila,Updated: 23 Mar, 2026 03:53 PM

fearless thieves target 8 shops

गुरदासपुर के नजदीकी गांव बब्बेहाली अडड़े पर बेखौफ चोरों द्वारा एक ही रात में आठ दुकानों में चोरी करने की खबर सामने आई है।

गुरदासपुर (विनोद, हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर के नजदीकी गांव बब्बेहाली अडड़े पर बेखौफ चोरों द्वारा एक ही रात में आठ दुकानों में चोरी करने की खबर सामने आई है। लुटेरों ने अड्डे पर मौजूद शराब की दुकानों, दवाइयों की दुकानों, पेट शॉप और कई दूसरी दुकानों को निशाना बनाया और एक लाख रुपये से ज्यादा का कैश और दूसरा सामान चुरा लिया।

Punjab Crime

मेडिकल स्टोर से सूखे दूध के डिब्बे और बच्चों की दवाइयां भी नहीं छोड़ी गईं। चोरों ने शराब की दुकान से महंगी शराब की बोतलें और कुछ कैश भी चुरा लिए हैं। दुकानदारों के मुताबिक, चोरी सुबह लगभग 2-30 बजे के बाद हुई, जबकि उन्हें चोरी का पता सुबह चला।

Punjab Crime

चोर सबूत मिटाने के लिए चार दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर अपने साथ ले गए हैं। संबंधित तिबड़ थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल पुलिस अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!