Punjab: बिजली के खंभे से टकराई सवारियों से भरी बस, मौके पर मची खलबली

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Mar, 2026 05:16 PM

passenger filled bus crashes into electric pole in gurdaspur

दोपहर के समय, मुकेरियां से आ रही एक निजी कंपनी की बस अचानक ड्राइवर द्वारा ब्रेक लगाने के कारण, सामने आ रहे ट्रक को बचाने की कोशिश में संतुलन खो बैठी और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया) :  दोपहर के समय, मुकेरियां से आ रही एक निजी कंपनी की बस अचानक ड्राइवर द्वारा ब्रेक लगाने के कारण, सामने आ रहे ट्रक को बचाने की कोशिश में संतुलन खो बैठी और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हालांकि बस में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। बस चालक ने बताया कि अचानक सामने से कार चालक द्वारा ब्रेक लगाने के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और यह बिजली के खंभे से टकरा गई। बस में लगभग 15-20 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं।

वहीं, दूसरी तरफ बिजली विभाग के जेई ने बताया कि विभाग को लगभग 20,000 रुपये का नुकसान हुआ है। इसके कारण लगभग 10 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द नया पोल लगाकर आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!