Edited By Kamini,Updated: 15 May, 2026 11:04 AM

जिले में चोरी, छीना झपटी और लूट की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही है।
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): जिले में चोरी, छीना झपटी और लूट की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही है। इसी बीच दीनानगर में दिनदहाड़े बाइक सवारों द्वारा महिला को निशाना बनाने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना दीनानगर के झंडे चक्क बाईपास पर बाइक सवार युवकों द्वारा एक महिला के कान से बालियां छीन ली गई। बताया जा रहा है कि, पीड़ित यशपाल और उनकी पत्नी रानी स्कूटर पर राधा स्वामी सत्संग घर से अपने गांव जहांगीरपुर लौट रहे थे। जब वे झंडे चक्क बाईपास के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवकों ने महिला के कानों से बालियां छीन लीं और फरार हो गए। पीड़ित पति-पत्नी ने इस बारे में दीनानगर पुलिस को सूचना दे दी है। इलाके के लोगों का कहना है कि दीनानगर इलाके में हर दिन चोरी और छीना झपटी की घटनाएं बढ़ने से लोगों के मन में डर का माहौल बन रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here