Edited By Urmila,Updated: 17 Mar, 2026 04:12 PM

जलालाबाद के भंडारी मार्केट में चोरी करने की इरादे से आए युवकों को शक्की अवस्था में लोगों ने काबू कर लिया जिसमें से एक भाग गया।
जलालाबाद (नागपाल) : जलालाबाद के भंडारी मार्केट में चोरी करने की इरादे से आए युवकों को शक्की अवस्था में लोगों ने काबू कर लिया जिसमें से एक भाग गया और एक को पकड़ उसे खंभे के साथ बांध दिया। स्थानीय दुकानदारों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया । हालांकि अब पुलिस का बयान भी सामने आ गया है । पुलिस का कहना है कि इस मामले में न सिर्फ आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई होगी बल्कि कानून को हाथ लेने वालों के खिलाफ भी पुलिस सख्त एक्शन लेगी ।
जानकारी देते हुए नगर थाना जलालाबाद के एसएचओ अंग्रेज कुमार ने बताया कि भंडारी मार्केट में दुकानदारों द्वारा चोरी के आरोप में युवक को पकड़ उसके साथ मारपीट की जा रही है। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है जिसपर उन्होंने बताया कि पुलिस ने उक्त युवक को अपनी हिरासत में लिया जा रहा है जिसपर सख्त कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि युवक नशा करने का आदी है । जिसे अडिकशन सेंटर में भर्ती करवाया जाएगा और उससे पूछताछ की जाएगी कि वह नशा कहां से लेकर आ रहा है । जिन लोगों से नशा लेकर आ रहा है उनका पता कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। नशे के मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि एसएचओ ने कहा कि इस मामले में जिन लोगों ने कानून अपने हाथ में लिया है। उनके खिलाफ भी कार्यवाही होगी ।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here