Punjab : भारी बारिश ने ढाया कहर, प्रशासन से गुहार लगा रहा परिवार

Edited By Urmila,Updated: 02 Aug, 2025 04:08 PM

heavy rain wreaks havoc

जलालाबाद के गांव बल्लूआना में बारिश की वजह से आज सुबह विधवा महिला के घर की छत गिर गई।

जलालाबाद (बंटी दहूजा) : जलालाबाद के गांव बल्लूआना में बारिश की वजह से आज सुबह विधवा महिला के घर की छत गिर गई। जिस वजह से घर का सामान मलबे के नीचे दब गया। हालांकि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

महिला के बेटे गगन ने बताया कि वह अपने घर में सो रहे थे। कि अचानक छत से कुछ सीमेंट गिरने लगा। इस दौरान उसने उठकर देखा और नीचे तिरपाल बिछा दी। इसी दौरान अचानक घर की छत गिर गई। जिसके बाद वे जान बचाकर घर से बाहर भागे।

प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार

वहीं महिला ने कहा कि उनका काफी आर्थिक नुकसान हो गया है। घर का काफी घरेलू सामान मलबे के नीचे दब गया है। उनका एक बेटा नशे का आदी है। जबकि दूसरा जो मेहनत मजदूरी करता है, वह भी बीमार रहता है। फिलहाल उसके द्वारा इस मामले में प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई जा रही है ।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!