पंजाब में बाढ़ का संकट, धुस्सी बांध टूटने से पानी में डूबे गांव... जारी हो गया Alert

Edited By Kamini,Updated: 21 Aug, 2025 03:43 PM

flood crisis in punjab

पंजाब में बाढ़ का संकट गहराता ही जा रहा है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में बाढ़ का संकट गहराता ही जा रहा है। पाकिस्तान से छोड़े गए पानी ने पंजाब के सीमावर्ती जिलों में बाढ़ का खतरा पैदा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, धुस्सी बांध के टूटने से पानी भारतीय सीमा में घुस गया है, जिससे फिरोजपुर और फाजिल्का के कई गांव डूब गए हैं वहीं होशियापुर में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

PunjabKesari

जहां फिरोजपुर के गांव गट्टी राजो के, निहाला लवेरा, धीरा घरा, किताबदीन वाला, रुकनेवाला और कमाला बोदला पूरी तरह से पानी से घिर गए हैं। वहीं BSF की सतपाल बॉर्डर चौकी में भी पानी भर गया है। जवानों ने रेत के बोरों से पानी रोकने की कोशिश की, लेकिन हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं। फाजिल्का जिले के मोहर जमशेर, डोना नांका और तेजा रोहिल्ला गांवों के खेतों में पानी भर जाने से फसलें बर्बाद हो गईं। किसान भारी नुकसान से जूझ रहे हैं।

PunjabKesari

इसके साथ ही जिला होशियारपुर में भी अलर्ट जारी किया गया है। पौंग डैम में गत दिन 1383.3 जलस्तर दर्ज किया गया लेकिन पानी की निकासी 59835 क्यूसेक ही हुई है। बढ़ते जलस्तर के चलते जिला होशियापुर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने लगातार पौंग डैम पर नजर रखे हुए हैं। ताकि किसी भी तरह की कोई लापरवाही न हो सके। इसके साथ ही जिन गांवों में  बाढ़ का खतरा है वहां पर अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है। डीसी आशिका जैन ने लोगों  को उनकी सुरक्षा का भरोसा दिया है।

PunjabKesari

इसके साथ ही जिले में राहत और संचार संबंधी सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। डीसी ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। इसके साथ लोगों से अपील की गई है कि, वह केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें। इसके अलावा प्रशासन ने जिले किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम (01882-220412) स्थापित किया है, जिस पर संपर्क किया जा सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!